बागेश्वर में ट्रक के कुचलने से एक व्यक्ति की मौत

Please Share
बागेश्वर: गरूड़ तहसील में आज दोपहर अनियंत्रित ट्रक यूए 02 सीए 0358 ने एक व्यक्ति को पहले टक्कर मारी, जिससे वह जमीन पर गिर गया। गिरते ही ट्रक का पिछला पहिया युवक के सिर को रौंदता हुआ आगे बढ़ गया। जैसे ही लोगों को इसकी भनक लगी घटनास्थल पर भीड़ इक्कठा हो गयी। जब तक युवक को उठाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
ट्रक के पिछले पहिये से युवक का सर बुरी तरह से कुचल गया। मृतक युवक की की पहचान हरि सिंह पुत्र बहादुर सिंह के रूप में हुई है। युवक की उम्र करीब 41 साल है और वह गरूड़ तहसील के ढ़ोलगांव का रहने वाला है। बैजनाथ थाना प्रभारी मदन लाल के मुताबिक, घटना के बाद चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like