उत्तराखंड: महिला दरोगा ने दी पत्रकार को धमकी, सहकर्मी ने समझाया

Please Share

रिपोर्ट: राजपाल शर्मा

रुद्रपुर: रुद्रपुर में शुक्रवार को पुलिस का वाहन कोतवाली में बनी नाली में फंस गया। वाहन को निकालने के लिए सिपाहियों और अन्य लोगों ने कड़ी मशक्कत की। वहीं इस दौरान मीडिया ने जब मामले की कवरेज करनी शुरू की, तो रुद्रपुर कोतवाली में तैनात महिला दारोगा भड़क गई। उन्होंने पत्रकार को कैमरा बंद करने की नसीहत दी। इसके बाद भी कैमरा बंद ना होने पर वह आग बबूला हो गई, जिसके बाद अन्य पुलिसकर्मी ने उन्हें समझाया।

दरअसल रुद्रपुर कोतवाली में दुष्कर्म के मामले को लेकर एसएसपी बरिंदर जीत सिंह ने मामले का खुलासा किया। जिसमें रुद्रपुर कोतवाली में एसएसपी, एसपी सिटी, एसपी क्राइम समेत पुलिस के अन्य अधिकारी भी कोतवाली में मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस की डायल 112 वाहन कोतवाली में बने नाली में जा फंसी, जिसे निकालने के लिए पुलिसकर्मियों के साथ ही अन्य लोगों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। वहीँ जब मीडिया ने कवरेज करना शुरू किया तो कोतवाल रुद्रपुर में तैनात महिला दरोगा मंजू पवार आग बबूला हो गई और उन्होंने कह दिया कि मुझे गुस्सा आता है। कैमरा बंद कर लो नहीं तो बहुत बुरा होगा और कैमरा भी छीन लिया जाएगा। जिसके बाद मामला बढ़ता देख कोतवाली में तैनात एसएसआई कमलेश भट्ट ने महिला दरोगा मंजू पवार को समझाया कि, वह उनका काम है। उन्हें करने दो वह कवरेज करने के लिए स्वतंत्र है। कैमरा चलाने के लिए स्वतंत्र हैं, उन्हें करने दो आप अपना काम करो। जिसके बाद भी महिला दरोगा शांत होने को तैयार ही नहीं थी। मीडियाकर्मी से कहासुनी करने को तैयार हो गई लेकिन, एसएसआई द्वारा बमुश्किल महिला दरोगा को समझा कर शांत कराया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like