महिला को मिली पति को कंधे पर बैठाकर गांव में घुमाने की सजा

Please Share

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के झाबुआ में विवाहित महिला को गांववालों ने तुगलकी फरमान के तहत पति को कंधे पर उठाकर पूरे गांव में घुमाने की सजा दे दी। इतना ही नहीं, इस दौरान गांव के कुछ युवा और बुजुर्ग पीड़ित महिला के आसपास डांस करते और सेल्फी लेते भी दिखे। इसका वीडियोवायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक झाबुआ के देवीगढ़ में मानवता को शर्मसार कर देने वाली यह घटना सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक शादीशुदा होने के बावजूद कथित तौर पर पड़ोस के गांव के एक युवक से प्रेम करने और पति को छोड़कर उसके साथ भाग जाने के कारण गांववालों ने महिला को यह तुगलकी फरमान सुनाया था।

https://twitter.com/i/status/1117209259094179840

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like