देहरादून: रायपुर पुलिस को सूचना मिली कि मालदेवता के पास नहर में एक युवक नहर में डूब गया है। उक्त सूचना पर थाना रायपुर पुलिस बल मौके तत्काल घटना स्थल पहुंचा और युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। वहीँ घटना के संबंध में जानकारी करने से ज्ञात हुआ कि युवक अपनी महिला मित्र के साथ मालदेवता घूमने के लिए आया था। इस दौरान नहर के किनारे घूमते समय अचानक युवक का पैर फिसल गया। तभी युवक नहर में गिर गया। युवक की पहचान अतुल पराशर पुत्र जय किशन पराशर निवासी- टिगोन, फरीदाबाद, हरियाणा, उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है। वहीँ स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू कार्य में लगी हैं।
admin
Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.
You May Also Like
दवा खरीद घोटाले और फर्जी गूल निर्माण में होगी कार्रवाई, विभागीय जांच व दोषी कर्मचारियों से धनराशि वसूली की जाए – मुख्यमंत्री
admin
Comments Off on दवा खरीद घोटाले और फर्जी गूल निर्माण में होगी कार्रवाई, विभागीय जांच व दोषी कर्मचारियों से धनराशि वसूली की जाए – मुख्यमंत्री

