देहरादून: सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत, साथी घायल

Please Share

देहरादून: शहर में आय दिन कोई ना कोई वाहन दुर्घटना के शिकार हो रहे है। घटना सहसपुर कि है थाना सहसपुर को  देर रात को सुचना मिली की जस्सोवाला-लक्खनवाला मुख्य मार्ग पर एक कार व मोटरसाईकिल की आपस में टक्कर हो गयी है। सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस पुलिस को ज्ञात हुआ की मोटरसाईकिल  सवार शाहरूख UK16BL7622 स्पलेण्डर से सेलाकुई फैक्ट्री में देर रात ड्यूटी के बाद सुँबह अपने घर लक्खनवाला नेवट जा रहा था। रास्ते में जस्सोवाला चौक से आशु नाम का व्यक्ति भी उसके पीछे लिफ्ट लेकर बैठ गया।

जैसे मोटरसाईकिल सवार दोनों व्यक्ति सैनी ढाबा से आगे पहुंचे तो आगे जा रही गाड़ी को ओवर टेक करते समय हर्बटपुर की ओर से आ रही कार सं0 UK-07AH-6200  से टक्कर हो गयी। दुर्घटना में  बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने दोनों घायलों  को सहसपुर अस्पताल ले गए। जहां पर शाहरूख को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को पुलिस कब्जे में लेकर शव का पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी विकासनगर भेजा गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को पुलिस कब्जे में लेकर थाना हाजा पर दाखिल कराया गया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like