महिला ने इस तरह की जान देने की कोशिश, पुलिस के सिपाही ने बचाई महिला की जान…

Please Share

काठगोदाम: काठगोदाम गोला बैराज में 12 बजे के लगभग उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक 30 वर्ष की महिला ने काठगोदाम बैराज में कूद मार दी। इस दौरान वहीं गश्त कर रहे उत्तराखंड जल पुलिस के तैराक मनोज बहुखंडी ने अपनी जान की परवाह किए बिना डाम में छलांग लगा दी और जल पुलिस के सिपाही दिनेश प्रसाद की मदद से महिला की जान बचाई।

महिला ने इस तरह की जान देने की कोशिश, पुलिस के सिपाही ने बचाई महिला की जान... 2 Hindi News Bharat »

इस दौरान आसपास के लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने महिला को हल्द्वानी बेस अस्पताल में भर्ती करवाया। महिला की पहचान राशिदा पत्नी नजाकत बनभूलपुरा लाइन नम्बर 17 के रुप में हुई है। वहीं घटना के वक्त आसपास के लोगों ने जल पुलिस के जवान मनोज बहुखंडी की जमकर तारीफ की।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like