दीपेन्द्र कुमार चौधरी ने ग्रहण किया सूचना महानिदेशक का पदभार

Please Share

देहरादून: वर्ष 2007 बैच के आईएएस दीपेन्द्र कुमार चौधरी ने सोमवार को रिंग रोड़, जोगीवाला स्थित सूचना महानिदेशालय में सूचना महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान अपर निदेशक डॉ. अनिल चंदोला व अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने दीपेन्द्र कुमार चौधरी  का स्वागत किया।

दीपेन्द्र कुमार चौधरी ने ग्रहण किया सूचना महानिदेशक का पदभार 2 Hindi News Bharat »

पदभार ग्रहण करने के बाद महानिदेशक ने अधिकारियों से विभागीय कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की विकास योजनाओं व जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को जनसामान्य तक पहुंचाने के लिए विभिन्न माध्यमों से योजनागत रूप से काम करना होगा। इसमें मीडिया की प्रभावी भूमिका है। उन्होंने मीडिया से बेहतर समन्वय पर विशेष तौर पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विभाग में लम्बित पड़े मामलों के निस्तारण और समाचार पत्रों की मान्यता को लेकर जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी। गौरतलब है कि महानिदेशक सूचना दीपेन्द्र कुमार चौधरी के पास अपर सचिव खनन का भी प्रभार है और इससे पूर्व वे जिलाधिकारी नैनीताल सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य कर चुके हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like