मालिक बनकर जमीन बेचने वाली महिला गिरफ्तार

Please Share
देहरादून: थाना प्रेमनगर पर पंजीकृत मु0अ0स0 162/18 धारा 420/467/468/471/120B IPC वादिनी डॉ0 एकता चोपड़ा की लिखित तहरीर और बाद जांच SIT भूमि शाखा और आदेशानुसार पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल /SIT भूमि महोदय के पंजीकृत किया गया था। जांच मैं पाया गया था। वादिनी की माता श्रीमति मंजुल सिंह बिष्ट के नाम से सुधोवाला रिजेंटा होटल के सामने जमीन है। जिसे किसी फर्जी महिला द्वारा 2 अगस्त 2017 को किसी मनोज भंडारी नाम के व्यक्ति को बेचकर रजिस्ट्री करा कर जमीन का दाखिल खारिज अपने नाम कर दिया है।  रजिस्ट्री का 3 लाख रुपये फर्जी महिला द्वारा मंजुल सिंह बिष्ट के नाम से बैंक ऑफ बड़ौदा सिविल लाइन्स रुड़की मैं मौजूद खाता मैं जमा हुआ है। जिस संबंध मे फर्जी महिला जमीन क्रेता और रजिस्ट्री के दो गवाहों के खिलाफ उक्त अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमे अभियुक्तों की गिरफ़तारी हेतु श्रीमान बरिष्ट पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं फर्जी महिला का पता लगाने हेतु थानाध्यक्ष प्रेमनगर एवम विवेचक को आदेशित किया गया ।
जिसमे रजिस्ट्री के एक गवाह फरमान अली को दिनांक 4/08/18 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। तथा फर्जी महिला के बैंक डिटेल और मुखबिरों से जानकारी करते हुए और फर्जी महिला के असली नाम के जानकारी मिली कि इस महिला का नाम उषा है। जिस पर उषा नाम की फेसबुक आई डी से महिला की फ़ोटो निकालकर बैंक मैं लगी फ़ोटो से मिलान करने पर महिला के बारे मे जानकारी की गई। तो पता चला कि उक्त महिला हरिद्वार मैं सिडकुल के आसपास रहती है। और कॉसमटिक्स की दुकान चलाती हैं। जिसे  दिनांक 5/9/18 को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन फर्जी जमीन मालकिन बनकर जिसने जमीन बेची थी। उसके बारे मे जानकारी नही मिल पाई थी। लेकिन लगातार विवेचक द्वारा फर्जी महिला के बारे मे फोटो से जानकारी की गई तथा जनपद देहरादून , हरिद्वारऔर आस पास के रजिस्ट्रार कार्यालय मैं सभी लोंगो को महिला की फ़ोटो दिखाई गई। अथक पर्यशके बाद दिनांक 27/11/18 को जानकारी मिली कि इस महिला का असली नाम किरण देवी चौहान है। जो बोंगला बहादराबाद हरिद्वार की रहने वाली है। जिसके बारे मे जानकारी हेतु एक टीम हरिद्वार भेजी गई ।जिसके द्वारा आज सुबह फर्जी महिला किरण देबी चौहान को बहादराबाद से गिरफ्तार किया गया। महिला द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया है। और बताया कि लालच मैं आकर यह काम कर दिया था। जिसमे मेरे साथ अन्य लोग भी शामिल है।जिनके बारे मे भी जानकारी की जा रही है।अन्य अभियुक्तों के बारे मे भी जानकारी कर गिरफ्तारी की जाएगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like