सांसद मनोज तिवारी ने गढ़वाली गाना गाकर ख़ास अंदाज़ में दिया बलूनी की पहल को समर्थन

Please Share

नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी के सामाजिक अभियान ‘अपना वोट-अपने गांव’ को व्यापक जन समर्थन मिल रहा है। इस विषय पर विभिन्न विधाओं व क्षेत्रों के विशेषज्ञों का समर्थन मिला। वहीँ इसी क्रम में सांसद औऱ भोजपुरी गायक मनोज तिवारी भी बलूनी के समर्थन में आगे आए हैं।

मनोज तिवारी ने उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगीत को गाकर अपनी शैली में उत्तराखंड वासियों से ईगास बग्वाल (इकाशी या बुढ़ दिवाली) अपने गांव में मनाने की अपील की।

बता दें कि, इससे पहले सांसद बलूनी ने अपने मूल गांव की मतदाता सूची में अपना नाम जोड़कर अपील की थी कि हमें देवभूमि की समृद्ध संस्कृति और रीति-रिवाज के संरक्षण के लिए एकजुट होना चाहिए। इसके साथ ही देश की अंतर्राष्ट्रीय सीमा से जुड़े सामरिक महत्व के इस प्रांत के लिए भी गांवों का आबाद होना जरूरी है। बलूनी ने समाज के हर वर्ग के लोगों से अनुरोध करते हुए ‘अपना वोट- अपने गांव’ का प्रतीकात्मक लोगो भी अपने फेसबुक और व्हाट्सएप प्रोफाइल पर अपलोड किया।

इसके बाद अभियान के समर्थन में कई नामी हस्तियों ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर ‘अपना वोट-अपने गांव’ का लोगो लगाया है। इनमें कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, अरविंद पांडे, विधायक पुष्कर सिंह धामी, मुकेश कोली, महेश नेगी, गोपाल रावत, गणेश जोशी, पद्मश्री प्रीतम भरतवाण, फिल्म जगत से हेमंत पांडे, अभिनेत्री हिमानी भट्ट, भारत के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल राकेश थपलियाल, आईएफएस कपिल जोशी, भाजपा नेता बलराज पासी, कुंदन लटवाल आदि प्रमुख हैं।

वहीँ बलूनी के अभियान को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय का भी समर्थन मिला। किशोर ने अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा कि ये एक अच्छी सोच है। जब राज्य बना था तो मैंने व पूर्व सीएम हरीश रावत समेत कई आंदोलनकारियों ने भी ये विचार दिए थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like