लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान व मतगणना हेतु मीडिया प्राधिकार पत्र निर्गत कराने की प्रक्रिया शुरू

Please Share
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 के लिए मतदान व मतगणना हेतु  मीडिया को प्राधिकार पत्र निर्गत कराने के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
इस सम्बन्ध में महानिदेशक सूचना दीपेन्द्र कुमार चौधरी ने सभी जिला सूचना अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि अपने जनपद से प्रिन्ट व इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ ही आकाशवाणी व दूरदर्शन के प्रतिनिधियों की सूची 18 मार्च 2019 तक 4-4 फोटोग्राफ के साथ उपलब्ध कराई जाये। प्रिन्ट व इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ ही आकाशवाणी व दूरदर्शन के प्रतिनिधियों की सूची फोटोग्राफ के साथ विभागीय ई-मेल ID infodirector.uk@gmail.com पर उपलब्ध करायी जाये। कुमायूॅ मण्डल से मीडिया प्रतिनिधियों की सूची उपलब्ध करवाने के लिए उप निदेशक योगेश मिश्रा को कुमायूॅ मण्डल का नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like