एमएमडीए फ्लैट में एक व्यक्ति ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

Please Share
देहरादून: थाना पटेलनगर के अंतर्गत एमडीडीए कॉलोनी में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई। उक्त सूचना पर चौकी आईएसबीटी से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मृतक की पहचान मो. नवाज पुत्र जलालुद्दीन, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम गंदेवड़ा, थाना फतेहपुर, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, हाल पता एमएमडीए फ्लैट आईएसबीटी के रूप में हुई।
मौके पर मृतक द्वारा अपने कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या की गई थी। जानकारी करने पर मृतक के परिजनों द्वारा बताया गया कि, मृतक लोडर वाहन (छोटा हाथी) चलाने का काम करता था। घटना के समय मृतक की पत्नी तथा बच्चे बाहर गए हुए थे। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही कर मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर आवश्यक फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी की कार्यवाही की गई। शव को अग्रिम कार्यवाही हेतु मोर्चरी भिजवाया गया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like