शोपियां में आतंकियों ने चार पुलिसकर्मीयों को किया अगवा, 3 की मौत, 1 रिहा

Please Share

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों ने शुक्रवार चार स्पेशल पुलिस अफसरों को अगवा कर लिया। इनमें से तीन पुलिसकर्मियों को आतंकियों ने मार दिया है, जबकि कुछ देर बाद ही आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी को छोड़ दिया है। मारे गए तीनों पुलिसवालों के शव बरामद कर लिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक पुलिसवाले शोपियां के दो गांवों से अगवा किए गए हैं जिसमें कापरीन और बतागुंड शामिल हैं। बताया जा रहा है कि जिन पुलिसवालों का अपहरण हुआ है उनमें 3 एसपीओ यानी स्पेशल पुलिस अफसर थे और एक एसपीओ का भाई है। शोपियां में जो तीन पुलिसकर्मी और 1 नागरिक अगवा किए गए हैं उनकी पहचान एसपीओ फिरदौस अहमद, एसपीओ कुलदीप सिंह, एसपीओ निसार अहमद धोबी, फयाज अहमद भट(निसार अहमद का भाई) के रूप में हुई है।

बता दें कि हाल ही में आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन ने पुलिसकर्मियों से इस्तीफा देने या मरने के लिए तैयार रहने की धमकी दी थी। हिज्बुल के धमकी भरे पोस्टर जम्मू-कश्मीर के कई गांव में लगाए गए थे और सोशल मीडिया पर विडियो भी वायरल किए जा रहे थे। इसमें कहा गया था कि जो लोग पुलिस में नौकरी कर रहे हैं वह चार के दिन के अंदर अपना इस्तीफा दें नहीं तो नतीजा भुगतने के लिए तैयार रहें। 2 मिनट के इस विडियो में ऐसे लोगों के परिवारवलों को निशाना बनाने की धमकी भी दी गई थी। यही नहीं इस्तीफे की कॉपी भी इंटरनेट पर अपलोड करने को कहा गया था।जम्मू-कश्मीर में आतंकियों द्वारा यह धमकी उस वक्त सामने आ रही है जब केंद्र ने जम्मू-कश्मीर में पंचायत चुनाव की घोषणा कर दी है। माजा ना रहा है कि आतंकी संगठन कश्मीर में पंचायत चुनाव से पहले दहशत फैलाकर चुनावी प्रक्रिया को बाधित करना चाहते हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like