#Metoo : बीसीसीआई CEO राहुल जौहरी पर महिला पत्रकार ने लगाए गंभीर आरोप

Please Share

नई दिल्ली: मी टू की मुहिम में अब एक के बाद एक नए खुलासे सामने आ रहे हैं। देश में इस समय आग की तरह फैल रही मी टू मुहीम की लपटें अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) तक पहुंच गई हैं। एक महिला लेखक ने बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। 2016 में बीसीसीआई में आने से पहले जौहरी डिस्कवरी नेटवर्क एशिया पैसिफिक के कार्यकारी उपाध्यक्ष थे। उन पर महिला लेखक ने नौकरी देने के बदले फायदा उठाने के इल्जाम लगाए हैं।

महिला लेखक हरनिद्ध कौर ने अपने ट्वीटर हैंडल पर कुछ स्क्रीनशॉट्स जारी किए हैं, जिनमें उन्होंने आपबीती लिखी है। महिला ने जौहरी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उनको अपने घर ले गए। जहां उन्होंने महिला से कहा कि यह उनके इंटरव्यू का आखिरी हिस्सा है। कौर के ट्वीटर हैंडल पर जारी स्क्रीनशॉट्स के मुताबिक, राहुल जौहरी मौजूदा समय में बीसीसीअई के सीईओ हैं। राहुल मेरे पुराने कलीग थे। हमारी मुलाकात राज के घर में पार्टी के दौरान हुई थी। इसके बाद वह काफी आगे चले गए। उन्होंने एक बड़ा मीडिया व्यापार खड़ा किया और कई अन्य रास्तों से वह आगे निकल गए। इस दौरान राहुल मेरे टच में थे।

उन्होंने लिखा है कि एक होटल में संभावित नौकरी के मौके पर बात करते हुए, वह अचानक उठे और कौर से अपने घर चलने को कहा। वह उनकी पत्नी को जानती थी क्योंकि कौर उनसे पहले मिल चुकी थीं। जब दोनों राहुल के घर पहुंचे तो उन्होंने घर की चाभी निकाली तब कौर ने उनसे कहा कि उन्होंने कौर के यह क्यों नहीं बताया कि उनकी पत्नी घर पर नहीं है। घर के अंदर जाकर कौर ने पानी मांगा। वो पानी लेकर आए लेकिन उन्होंने पैंट नहीं पहना था और इसके बाद राहुल ने कौर को शारीरिक तौर पर प्रताड़ित किया।

कौर ने लिखा अभी तक मैं इस बुरे हादसे का बोझ उठाते फिर रही हूं और इसके लिए अपने आप को दोष दे रही हूं। मैं इस बात से हैरान हूं कि क्या मैंने ऐसा प्रतीत किया कि मुझे नौकरी की सख्त जरूरत है, मुझे नहीं लगता, लेकिन इन सब से मेरे दिमाग में असमंजस की स्थिति बन गई। उन्होंने आगे लिखा, काफी वर्षों तक मैंने अपने आप से कहा, मैंने यह बुरा किया.. लेकिन सच्चाई यह है कि ये सब काफी अचानक हो गया और इस तरह से किया गया कि मुझे यह तक समझने का मौका नहीं मिला की क्या चल रहा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like