नाबालिग छात्रा के साथ बलात्कार के बाद हत्या, नाबालिग युवक गिरफ्तार

Please Share

गदरपुर: गदरपुर के अमरपुरी में एक नाबालिग छात्रा के साथ बलात्कार कर आरोपी नाबालिग ने उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी नाबालिग ने जहर खा कर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया है। मृतक छात्रा के भाई ने पांच लोगों पर बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज करा दिया है।

मामला शनिवार दोपहर ग्राम अमरपुरी गदरपुर का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। हैलो उत्तराखंड न्यूज़ से बात करते हुए थानाध्यक्ष ललित जोशी ने बताया कि नाबालिग आरोपी कमलजीत छात्रा के साथ ही ट्यूशन पढ़ता था। साथ ही उन्होंने बताया कि कमलजीत ने छात्रा को बेहला फुसला कर अपने घर ले गया और उसके साथ बलात्कार कर हत्या कर दी। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस  कमलजीत को गिरफ्तार किया। साथ ही घर की तलाशी लेने पर बेडरूम से छात्रा की लाश भी बरामद की। थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्रा के सिर और शरीर पर चोटों के निशान थे। वहीँ पुलिस ने नाबालिग आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जाँच के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जबकि मृतक छात्रा के भाई का कहना है कि कमलजीत के साथ गांव के चार अन्य लोग भी मिले है जो छात्रा को आरोपी युवक के घर बहला फुसलाकर ले गए।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply