नए साल में हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

Please Share

देहरादून। नए साल में हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी, साथ ही आरोपियों के खिलाफ कारवाही भी की जाएगी। भीड़भाड़ वाले इलाकों पर  दोपहिया वाहनों  में पुलिस की खास नजर रहेगी। नए साल की पूर्व संध्या पर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये है।

गढ़वाल परिक्षेत्र पुलिस उपमहानिरीक्षक पुष्पक ज्योति ने बताया कि हर वर्ष की तरह नर्व वर्ष की पूर्व संध्या पर होटलों, रेस्तरां, ढाबों और विभिन्न स्थानों पर नववर्ष के जश्न में विभिन्न कार्यक्रम व अतिशबाजी का आयोजन किया जाता है। जिसमे लोगों द्वारा शराब का अत्याधिक सेवन करने के बाद रात्रि में सडक पर तेज गति से वाहन चलाने के कारण मारपीट, छेडखानी और सड़क दुर्घटना जैसी घटना को होने से रोकने के लिए पुलिस ने तैयारी कर ली है।

पुष्पक ज्योति ने कहा कि जंगलों में जानवरों के शिकार की घटना को रोकने के लिए वन-विभाग के साथ मिलकर संयुक्त टीम का गठन किया जायेगा। टीम आने वाले व्यक्तियों पर नजर बनाये रखेगी और चैकिंग भी करेगी।

पुष्पक ज्योति ने बताया कि जिन स्थानों पर अधिक संख्या में जन समूह एकत्रित होगा उन स्थानों पर आंतकवादी, आईएसआई, समर्थित संगठनों और व्यक्तियों द्वारा कोई घटना किसी भी दशा में न की जा सके। इसके लिए कड़ी सतर्कता, विशेष निगरानी, चैकिंग, एण्टी सबोटांज चैकिंग आदि की कार्यवाही समय से कराने के साथ क्षेत्र में स्थित महत्वपूर्ण संस्थानों, प्रमुख धार्मिक स्थलों, बाजारों, महत्वपूर्ण पुलों, रेलवे, बस स्टेशनों, हवाई अड्डो, होटल, धर्मशालाओं, सरायों, सिनेमाघरों और  भीड-भाड़ वाले स्थानों पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply