उत्तराखंड: 112 दवा विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त

Please Share

रिपोर्ट: राजपाल शर्मा

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर में स्वास्थ्य विभाग ने 112 थोक दवा विक्रेताओं के लाइसेंस को निरस्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से यह विक्रेता लाइसेंस लिए हुए थे लेकिन, दवा बिक्री का काम नहीं कर रहे थे।

वहीँ इनमें से कुछ दवा विक्रेताओं ने स्वास्थ्य विभाग को दवा खरीदने और बेचने का ब्यौरा उपलब्ध नहीं कराया। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे विक्रेताओं को पहले नोटिस भी दिया लेकिन, विक्रेताओं ने स्वास्थ्य विभाग के नोटिस का जवाब नहीं दिया और ना ही क्रय-विक्रय का डाटा उपलब्ध कराया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like