भाजपा के नए पार्टी मुख्यालय का पीएम मोदी और लाल कृष्ण आडवाणी ने किया उद्घाटन

Please Share

नई दिल्ली: रविवार को दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर भाजपा का नया पार्टी मुख्यालय बन गया है। पीएम मोदी और भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने साथ मिलकर इस बिल्डिंग का उद्घाटन किया। इस मुख्यालय को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। इस उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमित शाह और उनकी टीम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि समय सीमा से पहले ही इस काम को बखूबी अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे मुख्यालय बजट से नहीं बल्कि सपने और काम करने की लगन से बनते हैं।

मुख्यालय का उद्घाटन करते हुए मोदी ने कहा कि आजादी के बाद देश में जितने भी आंदोलन हुए हैं, उन सारे आंदोलनों का नेतृत्व जनसंघ और भाजपा ने किया, जिसका उन्हें गर्व है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी राष्ट्रभक्ति से रंगी है और राष्ट्रहित के लिए मरने मिटने वाले असंख्य कार्यकतार्ओं के त्याग एवं तपस्या से इस पार्टी की रचना हुई है।

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply