स्पीड गवर्नर में छूट को लेकर केंद्रीय अपर परिवहन सचिव से मिले टैक्सी-कार ऑनर्स एसोसिएशन

Please Share

देहरादून: मसूरी टैक्सी-कार ऑनर्स एसोसिएशन ने पर्वतीय राज्यों में व्यासायिक वाहनों पर स्पीड गवर्नर लगाए जाने में छूट प्रदान करने को लेकर केंद्रीय अपर परिवहन सचिव से मुलाकात की। एशोसिएशन के सचिव सुंदर सिंह पंवार के नेतृव में केंद्रीय सचिव को अवगत कराया कि, वे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, सांसद राज लक्ष्मी शाह व परिवहन मंत्री नितिन गढ़करी के साथ हुई बैठक में उनको आश्वासन दिए जाने के बाद आपसे गुहार लगाने पहुंचे हैं। क्योंकि उन्हें स्पीड गवर्नर से पहाड़ो में वाहन चलाने में काफी परेशानियां पेश आ रही हैं। इसके साथ ही बीते 27 सितम्बर से इस मांग को लेकर ट्रांसपोर्टस् की हड़ताल चल रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like