मोदी के दौरे के बीच ‘मैं भी बेरोजगार’ को नहीं मिली अनुमति: यूथ कांग्रेस

Please Share
देहरादून: उत्तराखण्ड यूथ कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखण्ड दौरे के विरोध में “मैं भी बेरोजगार” कार्यक्रम का आयोजन किया जाना था। जानकारी देते हुये यूथ कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता विकास नेगी नें कहा कि, उत्तराखण्ड युवा कांग्रेस “मैं भी बेरोजगार” जिस मुहिम को युवा कांग्रेस आज से शुरू करने जा रही थी, उस मुहिम को रोकनें के लिये सरकार ने प्रशासन पर दबाव बनाकर कार्यक्रम ना होने के लिये बेरोजगार युवाओं को मजबूर किया कि वो ‘मैं भी बेरोजगार’ मुहिम को आगे ना बढ़ा सकें।
उन्होंने कहा कि, युवा कांग्रेस द्वारा उत्तराखण्ड प्रशासन से अनुमति माँगी गयी थी, लेकिन प्रशासन ने जानबूझ कर भाजपा सरकार के दबाव में प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा की केन्द्र सरकार व राज्य सरकार बेरोजगार युवाओं से डरी हुयी है। इसलिए वह अपनी नाकामी छुपाने के लिये व बेरोजगारों की आवाज दबाने के लिये लोकतंत्र की हत्या करने से भी नहीं चूक रही है। जिससे साफ पता चलता है कि यह लोकतंत्र नहीं बल्की हिटलरशाही की सरकार है।
उन्होंने कहा कि, सोयी हुयी सरकार को जगाने का काम युवा कांगेस करेगी। उन्होंने कहा कि, जो भी वादे पूर्व में रोजगार देने के लिये प्रधानमंत्री ने किये वह पूरे नहीं किये गये। इस लोकसभा चुनाव में पाँचों सीट फतह कर जुमलेबाजी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि, बेरोजगार युवा इन सब बातों से डरने या दबाव में नहीं आने वाला और इस मुहिम को अब और जोरदार तरीके से चलाया जायेगा।
उन्होने सभी बेरोजगारों से अनुरोध किया कि वह ‘मैं भी बेरोजगार’ मुहिम से जुड़ें और अन्य साथियों को भी इस मुहिम के लिये प्रेरित करें।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सोनू हसन, उपाध्यक्ष रौबिन त्यागी, प्रदेश  संयोजक शिवा वर्मा, महानगर संयोजक मोहित ग्रोवर, विनित प्रसाद भट्ट, वसीम अहमद, राजेष भट्ट, हिमांषु रावत, आदित्य बिश्ट, गौरव शर्मा, सिद्धाथ वर्मा, नयन सती, नितिष मौर्या आदि मौजूद रहे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like