मानिटरिंग कमेटी बैठक में छाया रहा पानी की समस्या का मुद्दा

Please Share

मसूरी: नगर पालिका सभागार में सुप्रीम कोर्ट मानिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मसूरी की कैरिंग कैपेसिटी जिसमें बिजली, पानी, सङक, सीवर सहित कई मुददों पर चर्चा की गई। बैठक में कैरिंग कैपेसिटी के मुख्य सलाहाकार एवं पूर्व पीसीएफ चीफ डाक्टर आरबीएस रावत मौजूद रहे।

बैठक में शहर के होटल मालिक, व्यापारी सहित कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शिरकत कर शहर की समस्याओं से सुप्रीम कोर्ट मानिटरिंग कमेटी के सचिव एमसी घिल्डियाल और कैरिंग कैपेसिटी के मुख्य सलाहाकार डाक्टर आरबीएस रावत को अवगत कराया। बैठक में मुख्य रूप से शहर में पेयजल की समस्या का मुद्दा छाया रहा।  साथ ही शहर की अन्य सभी आवश्यकताओं को लेकर बैठक में चर्चा की गई।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like