मुख्यमंत्री ने राज्य की वीर साहसिक महिलाओं को किया तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित

Please Share

देहरादून: प्रेमनगर स्थित महिला सशक्तिकरण निदेशालय में शुक्रवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा 13 महिलाओं व किशोरियों को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही 20 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य स्तरीय ‘‘आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार’’ से सम्मानित किया गया।

बता दें कि तीलू रौतेली पुरस्कार का उद्देश्य उन महिलाओं के काम को मान्यमुख्यमंत्री ने राज्य की वीर साहसिक महिलाओं को किया तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित 2 Hindi News Bharat »ता देना है जिन्होंने समाज सुधार के लिए कठिन संघर्ष किया है। कार्यक्रम में राज्य की विभिन्न क्षेत्रों-जैसे राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन, किशोरी शिक्षा, समाज में व्याप्त बुराईयों के विरूद्ध लोगों को जागरूक करना, कन्या शिक्षा को प्रोत्साहन, नदी में डूबते बच्चे की जान बचाना, बाघ के हमले से बच्चों एवं मवेशियों की जान बचाना आदि अद्वितीय कार्य करने वाली 13 महिला/किशोरियों को प्रशस्ति पत्र और रू. 21,000 की धनराशि का चैक वितरित कर ‘‘राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौंतेली पुरस्कार’’ से सम्मानित किया गया। इसके अलावा राज्य में संचालित बाल विकास परियोजनाओं के अन्तर्गत कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में से उत्कृष्ठ कार्य कर योजना का लाभ अपने क्षेत्र की पात्र लाभर्थियों को प्रदान करने एवं समाज में जागरूकता लाने के लिए 20 आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें 10,000 की धनराशि का चैक भी वितरित किया गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like