मसूरी: कांग्रेस सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने किसानों को लेकर कही यह बात

Please Share
नरेश नौटियाल की रिपोर्ट; 
मसूरी: पर्यटन नगरी मसूरी के शहीद स्थल पर मसूरी कांग्रेस ने सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रीतम सिंह का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। साथ ही लॉक डाउन के दौरान कार्य करने वाले शहर के पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। वंही इस मौके पर भारी संख्या में लोगों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा।

यह भी पढ़ें: हरिद्वार: लगभग 07 लाख 11 हजार श्रद्धालुओं ने आरती तक हर की पैड़ी सहित कुम्भ क्षेत्र के अन्य घाटों पर लगाई डुबकी

इस मौके पर उत्तराखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि जो केंद्र सरकार ने किसानों के हितों के विपरीत तीन काले कानून निकले है, वो किसानों के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों के विपरीत जो काला कानून निकाला है, उसे सरकार वापस लें। लेकिन सरकार इस कानून को वापस नहीं ले रही है, जिसको लेकर 15 जनवरी (यानि कल) कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गाँधी के आह्वाहन पर पुरे देश में कांग्रेस जन राज्यपाल आवास कुछ करने का काम करेंगे। 

यह भी पढ़ें: सांसद मेनका गांधी के आरोपों का बोर्ड के सीईओ डॉ.अविनाश आनंद ने दिया प्रतिउत्तर, दिया यह स्पष्टीकरण

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like