मसूरी में 16 वर्षीय युवती से दुष्कर्म कर युवक फरार

Please Share
मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी एक बार फिर से शर्मसार हो गई। मसूरी में एक 30 वर्षीय युवक द्वारा 16 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि, पीड़िता 1 फरवरी को बदास अवस्था में अपने घर पहुंची। जहां पर पीड़िता के परिवार उसे देख कर हैरान हो गए।  वहीं पीड़िता ने उसके साथ हुई घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया जिसके बाद पीड़िता के भाई ने मसूरी कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी।
मसूरी पुलिस द्वारा युवती के बयान दर्ज कर उसका मसूरी सेंट मैरी मे अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद युवती के साथ दुष्कर्म की पुष्टि की। पुलिस द्वारा आरोपी युवक अली पुत्र मोहम्मद अलीम निवासी रसूलपुर कला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पोस्ट को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
मसूरी पुलिस इंचार्ज एसएसआई विजय भारती ने बताया कि, युवती की गुमशुदगी 31 जनवरी को उसके परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई थी। वह युवती अपने आप 1 फरवरी को बदहाल अवस्था में अपने घर पहुंच गई थी। वह उसके साथ हुए दुष्कर्म के बारे में परिजनों को बताई, जिसके बाद परिजनों द्वारा मसूरी पुलिस में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी गई। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
मसूरी सेट मैरी अस्पताल की डा. मीता श्रीवास्तव ने बताया कि, पीडित को पुलिस और परिजनों के द्वारा शुक्रवार देर रात को लाया गया था। वह परीक्षण के दौरान उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like