VIDEO : यूथ कांग्रेस ने अमित शाह को दिखाए काले झंडे, कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार

Please Share

देहरादून: यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपाध्यक्ष रोबिन त्यागी के नेतृत्व में बीजेपी अमित शाह को काले झंडे दिखाकर विरोध किया। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कहना है कि उत्तराखंड समेत देश में में लगातार बेरोजगारी बढ़ रही है। देश में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

राफेल घोटाले के अलावा भी देश में कई मसलों पर मोदी सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है। आरोप लगाया कि सरकार जनता को मूर्ख बनाने का काम कर रही है। प्रदेश महासचिव सोनू हसन ने कहा अगर इस तरह से युवाओं का शोषण भाजपा सरकार करेगी तो युवा कांग्रेस सड़कों पर आकर इसी तरह पुरजोर तरीके से विरोध करेगी।

डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी ने कहा जिस तरह से देश की जनता को गुमराह कर यह बजट पेश किया गया है। जनता इस बजट को नकार रही है। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को आईना दिखाएगी। बजट झूठ और जुमलों की से भरपूर है। विकास नेगी ने कहा कि जिस तरह से बेरोजगारी के आंकड़े सामने आ रहे हैं। उससे सरकार की युवाओं के प्रति सोच का पता चलता है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like