परिजनों से झगडे के बाद युवक ने की आत्महत्या

Please Share
देहरादून: थाना सहसपुर ग्राम शंकरपुर में एक युवक द्वारा गले में फंदा लगाकर आत्महत्या की गई। आज सिटी कंट्रोल रूम ने थाना सहसपुर पर सूचना दी कि, ग्राम शंकरपुर में एक युवक द्वारा आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर थाना सहसपुर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि, जुनेद पुत्र इखलाख निवासी हसनपुर लुहारी थाना भवन जिला शामली उत्तर प्रदेश उम्र 19 वर्ष हाल किरायेदार शंकरपुर थाना सहसपुर देहरादून ने सुबह अपने कमरे में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली गई है।
जानकारी पर ज्ञात हुआ कि, मृतक नशे का आदि था और विगत 3-4 दिन से लगातार परेशान था और अपने परिवार वालों से झगड़ा कर रहा था। तलाशी पर कोई सुसाइड नोट आदि नही मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है।

Jewelry Products from Amazonपरिजनों से झगडे के बाद युवक ने की आत्महत्या 2 Hindi News Bharat »

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like