देहरादून: नाबालिक लडकी ने दोस्ती से किया मना तो किया गैंग रेप, 5 गिरफ्तार

Please Share

देहरादून: थाना सहसपुर के अंतर्गत एक नाबालिक द्वारा युवक से दोस्ती करने से मना करने पर युवक ने नाबालिक से गैंग रेप किया। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 5 व्यक्तियों को  गिराफ्तार किया है।

मामले के अनुसार, 13 नवंबर को थाना सहसपुर क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति ने पुलिस में सूचना अंकित कराई कि 12 नवंबर की शाम से उनकी नाबालिक पुत्री, उम्र करीब 15 वर्ष घर से बिना बताए कहीं चली गई। इस सूचना पर प्राथमिकी दर्ज कर नाबालिक लड़की की बरामदगी के लिए पुलिस टीम का गठन किया। टीम द्वारा 18 नवंबर की रात्रि में गुमशुदा/अपहर्ता को आईएसबीटी देहरादून से अपहरणकर्ता अभियुक्त रविन्द्र उर्फ लक्की के कब्जे से बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई।

प्रारम्भिक पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आये कि, अब से लगभग डेढ़ माह पूर्व पीड़िता के साथ आदित्य सकलानी नामक लड़के ने दोस्ती करनी चाही लेकिन, पीड़िता द्वारा उससे दोस्ती करने के लिए मना कर दिया तो वह इस बात से बहुत नाराज हो गया और एक दिन सांय को पीड़िता जब अपने घर से सामान लेने बाजार जा रही थी तो रास्ते मे मौका देखकर अपने अन्य तीन साथीयों अभिनव, जोगिंदर व राहुल राणा के साथ मिलकर कार में पीड़िता का अपहरण कर एक बन्द पड़ी फैक्ट्री के अंदर ले जाकर चारो ने बारी-बारी पीड़िता के साथ बलात्कार किया।

साथ ही अपने मोबाइल से कुछ फोटो लिए, जिससे पीड़िता को डराया धमकाया गया कि अगर किसी को भी बताया तो वह सभी फ़ोटो सोशल साइट पर डालकर उसको बदनाम कर देंगे। जिससे पीड़िता काफी डर गई और अभियुक्त आदित्य सकलानी द्वारा फ़ोटो का हवाला देकर उसके साथ 3-4 बार जबरदस्ती अलग-अलग जगह बुलाकर बलात्कार किया गया। पीड़िता एक गरीब परिवार से  है।

पीड़िता के पिता एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड व माँ सफाई का काम करती है और पीड़िता का परिवार यहां किराये पर रहता है। पीड़िता द्वारा यह सब इसलिये भी अपने परिवार को कुछ नही बता पाई कि, कहीं परिवार के लोग ये सब जानकर इज्जत के डर से कुछ गलत न कर ले। इसलिए पीड़िता द्वारा यह सब घटना अपने परिचित रविन्द्र उर्फ लक्की को बताई तो उसने भरोसा दिलाया कि वह उसका साथ देगा और पीड़िता को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसने भी उसके साथ बलात्कार किया।

इस पर अभियुक्त आदित्य सकलानी, अभिनव, जोगिंदर व राहुल राणा के विरुद्ध पीड़िता का अपहरण कर गैंग रेप करने के आरोप में अंतर्गत धारा 363/367/376 (डी)/34 भादवि एवं 5/6 पोस्को एक्ट में अभियोग दर्ज कर उक्त घटना में लिप्त चारों अभियुक्तगणों को आज प्रातः गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like