पिथौरागढ़ में पकड़ी गई हरियाणा की दारू

Please Share

पिथौरागढ़: पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है। एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने करीब 12 सौ बोतल अवैध शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि पंजाब ब्रांड की अवैध शराब रूदपुर से पिथौरागढ़ की सीमांत इलाकों में ले जायी जा रही थी। लेकिन, मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब सहित दोनों तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। दोनों आरोपी युवक रूदपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

एसएसपी अजय जोशी ने बताया कि पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। शराब को लेकर विेशेष अभियान चलाया जा रहा है। उसीके तहत यह कामयाबी मिली है। उन्होंने कहा कि पुलिस को इस समय अलग-अलग टास्क देकर काम कराया जा रहा है। उसके बेहतर नजीते भी आ रहे हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like