मुनस्यारी में तैनात नायब तहसीलदार की करंट लगने से मौत

Please Share

दीपक जोशी की रिपोर्ट

पिथौरागढ़:  मुनस्यारी तहसील के नायब तहसीलदार मोहन सिह बिष्ट, 41 वर्ष, आज (शनिवार सुबह) घर की छत पर घूम रहे थे। इस दौरान बिजली के तार पर टकराने से उनकी मौत हो गयी है। उन्हें तत्काल पुलिस उठा कर अस्पताल लायी जहा डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया है। जानकारी के अनुसार वह मूल रूप से अल्मोडा के निवासी है व इनका परिवार हल्द्वानी में निवास करता है।

एसओ मुंसियारी आसिफ खान ने हमसे बात करते हुए कहा कि अपनी छत पर बैडमिंटन खेलते समय उनकी मौत हो गयी है। यह दुर्घटना बैडमिंटन खेलते समय उनकी छत से गुजरने वाले कुछ नग्न बिजली के तारों से छूने के कारण हुई। 

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply