उत्तराखंड कोरोना स्वास्थ अपडेट: चमोली और पौड़ी ज़िलों में 2 कोरोना पॉजिटिव

Please Share

देहरादून: प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। अब जनपद चमोली और जनपद पौड़ी में कोरोना वायरस के 2 और संक्रमित मरीज़ सामने आए है। कल देर रात चमोली ज़िले के गैरसैण ब्लाक के अंतर्गत मथियान-पजियाणा गांव निवासी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। वही कल देर रात ही पौड़ी ज़िले के कोटद्वार निवासी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। अमित निवासी नैनीडांडा, कोटद्वार के रहने वाले है जिनकी उम्र 19 साल है। यह दोनों गुरुग्राम से आए हुए प्रवासी है और इस को कोटद्वार कलाल घाटी हॉस्पिटल में बरती किया गया है। अब तक ठीक हुए मरीज़ों की संख्या 52 है। कुल मिलाकर प्रदेश में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 98 हो गई है। 

चमोली के संक्रमित व्यक्ति का नाम मोहन सिंह, उम्र- 35 वर्ष, पुत्र त्रिलोक सिह जो ग्राम पजियाणा तहसील गैरसैण का रहने वाले है। इनकी पत्नी रीता देवी जिनकी उम्र 30 वर्ष, बहिन मुन्नी देवी जिनकी उम्र 32 वर्ष, पुत्र प्रियांशु उम्र 7 वर्ष व पुत्र दिव्यांशु उम्र 5 वर्ष जो होम कोरेन्टीन में थे, को प्राथमिक विद्यालय पजियाना से गढवाल मंडल विकास निगम पर्यटक आवास गृह गैरसैण में शिफ्ट किया गया है। वहीं मोहन सिंह को लाने वाली पुलिस टीम में कॉन्स्टेबल रविन्द्र व कॉन्स्टेबल चालक सोहन को देव भूमि होटल गैरसैण मे रखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने किए उत्तराखंड में लॉक डाउन 4 के दिशा निर्देश जारी, देखें क्या है नए दिशा निर्देश

वहीँ कल तक COVID-19 नकारात्मक पाए गए नमूनों की संख्या 455 तथा भेजे गए नमूनों की संख्या 586 थी। अब 43  सक्रिय मामले बचे है जिसमे देहरादून से 17, पौड़ी से 3, उदमसिंघ नगर से 15, चमोली से 1, नैनीताल से 5, उत्तरकाशी से 1 और अल्मोड़ा से 1 मरीज़ है। वहीँ हरिद्वार जिलों में अब कोई सक्रिय मामला नहीं बचा हैं। 

वहीँ हॉटस्पॉट को देखना जाए, तो देहरादून में अब सिर्फ 4 बचे है। वहीँ हरिद्वार में सिर्फ 2 और उधमसिंह नगर में 1 हॉटस्पॉट ज़ोन्स बचे है।

यह भी पढ़ें: मसूरी में मर्डर!

हॉटस्पॉट देहरादून 

  • बीस बीघा कॉलोनी, नगर निगम, ऋषिकेश

  • शिवा एन्क्लेव, वार्ड -24, ऋषिकेशज

  • चमन विहार, लेन नंबर 11, देहरादून

  • वार्ड नंबर 25, आवास विकास, ऋषिकेश

हॉटस्पॉट हरिद्वार 

  • नागला इमिरती, रूड़की

  • खाता खेरा, भगवान पुर

हॉटस्पॉट उधमसिंह नगर

  • वार्ड नंबर 13, राजीव नगर, बाजपुर

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply