नशे में धुत पति ने पत्नी को पीटा, मासूम बेटी की आँख में दागी जलती बीड़ी

Please Share

उधमसिंह नगर: नशेड़ी पति ने उत्पीड़न की सारी हदें पार कर दी। पहले उसने पत्नी को पीटा और उसके बाद ढाई साल की बेटी की आंख बीड़ी से दाग दी। किसी तरह पत्नी बच्ची को लेकर घर से निकल कर मायके पहुंची। उसने पति के खिलाफ आइटीआइ थाने में तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

रामनगर के मोहल्ला खताड़ी निवासी शबाना ने पति के खिलाफ आइटीआइ थाने में तहरीर दी है, कि उसका पति लईक उसे प्रताड़ित करता है और शराब पीकर अक्सर वह उससे मारपीट करता है। महिला का आरोप है कि, उसका पति मायके से रुपये लाने के लिए उस पर लगातार दबाव डाल रहा है, इन्कार करने पर मारपीट करता है।

महिला ने आरोप लगाया कि, मारपीट के दौरान उसके पति ने ढ़ाई साल की बेटी शोफिया की बायीं आंख जलती बीड़ी से दाग दी। विरोध करने पर लईक ने उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया। किसी तरह वह बच्ची लेकर वहां से भाग पाई।

उक्त शिकायत पर पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। साथ ही जांच रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like