पिथौरागढ़: नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह, 83 में से 16 ग्राम प्रधानों ने ली शपथ, नहीं हो सका 67 ग्राम पंचायतों का गठन

Please Share

पिथौरागढ़: विण ब्लाक में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का आज शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जिसमें 83 में से 16 ग्राम प्रधानों ने शपथ ली। कोरम पूरा न होने के चलते 67 ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो सका। वहीं जिन पंचायतों का गठन हो गया हैं, उन पंचायतों में कल पहली बैठक होगी। नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों का कहना हैं कि जिस तरह से गाँव की जनता ने उन्हें चुनकर अपना मुख्या बनाया हैं तो वह अपने गाँव में विकास के कार्य करके अपने गाँव को एक नई पहचान दिलाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करेंगे।

वहीं नेनी महर, लेलु, उखडीशेरा, जगतड़, नैनी भनार, गणकोट, धरासीचमेला, गोगना, धारीधमोड, रावल गाँव, टकड़ी, पपदेव, सिनचौडा, सिलपाटा, मलान, बडौली इन गाँवों में शपथ समारोह हुआ।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like