नौकरी छूटने पर किया पत्नी के जिस्म का सौदा, दोस्तों से करवाया रेप

Please Share

लखनऊ: एक शख्स की नौकरी छूटी तो उसने पत्नी से रुपये लाने की डिमांड रखी। जब पत्नी रूपए नहीं ला सकी तो उसने पत्नी को ही जिस्मफरोशी के काम में उतार दिया। वह अपने दोस्तों को घर लेकर आता था और पत्नी का रेप करवाता था। महिला अपने दो बच्चों संग शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची।

यह शर्मनाक मामला उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले का है। यहां एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसका पति उससे जबरन जिस्मफरोशी करवाता है। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसका पति अपने दोस्तों को बुलाकर उसका बलात्कार करवाता है। मना करने पर पीड़ित महिला ने अपने साथ बुरी तरह मारपीट का भी आरोप लगाया है। महिला ने मामले में पुलिस से पति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

महिला ने बताया कि मेरी शादी कानपुर के रहने वाले पवन कुमार सिंह के साथ हुई। हमारी दो बेटियां पैदा हुई, लेकिन पीड़िता का पति उसे यह कह कर मारता-पीटता था कि यह मेरी औलाद नहीं है और तुम लड़का क्यों पैदा नहीं करती। इसको लेकर वह हमेशा मारता-पीटता और गाली गलौच करता है। पवन पहले गोवा में टाइल्स का काम करता था लेकिन बाद में उससे वो काम छूट गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like