देहरादून: ऑनलाइन सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़, दो अभियुक्त गिरफ्तार

Please Share

देहरादून: कुछ दिनों से पुलिस को सूचना मिल रही थी कि देहरादून आसपास के क्षेत्रों में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है।  इस बीच जब बुधवार यानि कल  क्षेत्र अधिकारी को सूचना प्राप्त हुई कि एक गाड़ी में कुछ व्यक्ति लड़कियों की सप्लाई करने जा रहे हैं।  तो सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पटेल नगर के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। कमला पैलेस के तिराहा पर वाहन संख्या uk07 बी यू 5510 स्विफ्ट कार को रोकने का इशारा दिया तो चालक ने वाहन को तेजी भागने लगा। जिसके बाद पुलिस की टीम ने वाहन का पीछा करते हुए रोका तो उसके अंदर 2 पुरुष और 2 लड़कियां बैठी हुई थी। चारों लड़के-लड़कियों से उनका नाम पता पूछा गया और कार कि तलाशी ली गई। वहीँ उनके पास आपत्तिजनक सामान भी पाया गया।

पूछताछ के बाद दोनों लड़कियों ने बताया कि यह लोग हमसे वेश्यावृत्ति काम कराते हैं। मौके पर दोनों पीड़ितों को अभियुकतों के चंगुल से छुड़वा कर अभियुक्तों के विरुद्ध देह व्यापार का मुकदमा पंजीकृत किया गया। पूछताछ पर अभियुक्तों ने अपना नाम 1- मुतालिब पुत्र महफूज निवासी कटला खुर्द बोरखेड़ा नकुड सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 23 वर्ष, 2-समून अहमद पुत्र शकील अहमद निवासी बहन वाला चमारी खेड़ा सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 28 वर्ष बताई।

तो वहीं पुलिस ने दावा किया कि फरार व्यक्ति सचिन को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। वही गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से 5 मोबाइल, 2 डिब्बे में आपत्तिजनक सामग्री,सेक्स वर्धक दवाई,एक कार भी बरामद की गई है।

वहीँ पकड़ें गए अभियुक्तों द्वारा पूछताछ पर बताया गया कि हम लोग ने C -9  टर्नर रोड पर एक मकान किराए पर ले रखा हैं। वहीँ हमने इस काम के लिए अपनी ऑनलाइन वेबसाइट चला रखी है। जिस पर हम लोगों द्वारा ग्राहकों को होटल धर्मशाला या ग्राहकों द्वारा बताए गए जगह पर खुद अपनी टैक्सी से छुड़ाते हैं हमारा बॉस सचिन कुमार है। जो ग्राहकों से पैसों की लेन-देन बात करता है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like