शर्मनाक:नाले में मिली नवजात बच्ची,हालत नाजुक

Please Share

नैनीताल: गुरुवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एक व्यक्ति को नाले से किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। नजदीक जाकर देखने पर एक नवजात बच्ची नाले में नग्नावस्था में पड़ी थी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्होंने बच्चे को नाले से निकालकर चिकित्सालय पहुंचाया।
कड़ाके की ठंड में बच्ची को बिना कपडें के देख राहगीरों का भी दिल पसीज गया। लोगों ने बच्ची को देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को देखा तो उसकी सांसे चल रही थी। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया।

डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची को अभी वैंटीलेटर पर रखा गया है। बच्ची का इलाज किया चल रहा है। बच्ची ठंड में अकड़ी हुई थी। ठंड में होने के कारण इसको हाइपोथर्मिया कि भी शिकायत थी। अभी स्थिति गंभीर बनी हुई है। जांचों के बाद ही सही स्थिति पता लगेगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like