पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में कर्मचारियों और अधिकारियों ने सरकार के खिलाफ किया विरोध

Please Share

बागेश्वर: पदोन्नति में आरक्षण का विरोध बागेश्वर में तेज हो गया है। कर्मचारियों और अधिकारियों ने आज बागेश्वर के तीनों ब्लाक मुख्यालय में कार्यबहिस्कार करने के बाद राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बागेश्वर जिला मुख्यालय में पदोन्नति में आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान विकास भवन सहित कई विभागों के कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे। तहसील परिसर में प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उत्तराखंड जनरल ओबीसी एम्प्लाइज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि न्यायालय के आदेश के बावजूद राज्य सरकार ने पदोन्नति में आरक्षण लागू किया है। इससे समान्य वर्ग के अधिकारों का हनन हो रहा है। कर्मचारियों ने राज्य सरकार पर वोट बैंक की राजनीति करने का भी आरोप लगाया। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी यह लड़ाई आम जनता की लड़ाई है और इसे तब तक जारी रखा जायेगा  जब तक न्याय नहीं मिल जाता।

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like