पाकिस्तानी क्रिकेटर बोले- हिन्दू होने के चलते हुआ भेदभाव, गौतम गंभीर ने बोले- पाक का असली चेहरा

Please Share

नई दिल्ली: पकिस्तान के क्रिकेटर दानिश कनेरिया को उनके हिन्दू होने के चलते पाक के अन्य खिलाडीयों ने उनके साथ पक्षपातपूर्ण बर्ताव किया। यह खुलासा उन्होंने खुद किया है। वहीं इस पर पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि, हिन्दू होने के कारण साथी खिलाड़ियों का बुरा बर्ताव झेलने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया के इस बयान ने पाकिस्तान का असली चेहरा दिखा दिया है। गंभीर ने कहा कि भारत में मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे कप्तान हुए हैं, जो लंबे समय तक कप्तान रहे। यह उस देश में हो रहा है जिसके कप्तान इमरान खान खुद क्रिकेटर रहे हैं। कनेरिया ने अपने देश के लिए इतने टेस्ट खेले हैं। इसके बावजूद उसे यह सब झेलना पड़ा तो यह शर्मनाक है।

गौरतलब है कि, पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने दावा किया था कि, उनके साथी खिलाड़ी कनेरिया के साथ कुछ पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने पक्षपातपूर्ण बर्ताव किया और उसके साथ खाना भी नहीं खाते थे, क्योंकि वह हिन्दू था। कनेरिया ने उनके दावे का समर्थन करते हुए कहा था कि शोएब भाई महान खिलाड़ी हैं। वे गेंदबाजी की तरह बातें भी खरी-खरी करते हैं। जब मैं खेलता था तो इन मसलों पर बोलने की हिम्मत नहीं थी लेकिन शोएब भाई के बयान के बाद अब आ गई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like