Live : अपडेट : प्रदेशभर में अब तक की पूरी जानकारी, कहां किसके नाम रही जीत

Please Share

देहरादून…प्रदेश निकाय चुनाव में पिछड़ी कांग्रेस ने शाम होते-होते अपनी स्थिति में काफी सुधार कर लिया है। सत्ताधारी भाजपा के लिए यह चिंता की बात है कि सत्ता में रहते निकाय चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी है। चाहे बात वार्डों की हो या फिर नगर पंचायत और नगर पालिकाओं में हैलो उत्तराखंड आपको पल-पल की जानकारी दे रहा है।
8ः10  बजे – सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। 

84 (मेयर- चेयरमैन) सीट में 20 सीट भाजपा और 16 सीट निर्दलीय ने जीत ली है। वहीं, 14 सीट कांग्रेस ने कब्जाई।  वार्ड-सदस्य सीट में निर्दलीयों का दबदबा है। कुल 1064 सीट में से 359 सीटों पर निर्दलीय, 142 सीटों पर भाजपा और 91 सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी विजयी हुए हैं। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के एक-एक प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। कोटद्वार में तीन राउंड की गणना पूरी हुई। यहां मेयर पद पर 12678 वोट पाकर कांग्रेस प्रत्याशी हेमलता नेगी आगे हैं। अभी दो राउंड की मतगणना होनी बाकी है।
 – नगर पंचायत से नगर पालिका में अपग्रेड हुए देवप्रयाग में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी दोनों राष्ट्रीय दलों भाजपा और कांग्रेस पर भारी रहे। यहां कुल 5 प्रत्याशियों में से भाजपा चौथे और कांग्रेस अंतिम पायदान पर रही। शीर्ष तीन पर निर्दलीय काबिज रहे।
–  सात नगर निगमों में मेयर पद पर पांच में भाजपा तो दो पर कांग्रेसी प्रत्याशियों ने बढ़त बनाई हुई है। रुद्रपुर, काशीपुर, हल्द्वानी, देहरादून और ऋषिकेश में भाजपा आगे चल रही है। वहीं हरिद्वार और कोटद्वार में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। रुद्रपुर में रामपाल सिंह -भारतीय जनता पार्टी , काशीपुर में ऊषा चौधरी -भारतीय जनता पार्टी , हल्द्वानी में जोगेद्र पाल सिंह रौतेला -भारतीय जनता पार्टी, देहरादून में सुनील उनियाल गामा -भारतीय जनता पार्टी और ऋषिकेश में अनिता ममंगाई -भारतीय जनता पार्टी आगे चल रहे हैं। वहीं हरिद्वार कांग्रेस प्रत्याशी अनीता शर्मा और कोटद्वार में  कांग्रेस प्रत्याशी हेमलता नेगी ने बढ़त बनाई है।
 –  हरिद्वार में मेयर पद पर दो राउंड की मतगणना पूरी हुई। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी अनिता शर्मा को 18807 और भाजपा प्रत्याशी अनु कक्कड़ को 17283 वोट मिले हैं। कांग्रेस 1524 वोटों से आगे चल रही है।
–  पांचवें राउंड की मतगणना के बाद देहरादून से भाजपा के मेयर प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा 8924 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।
 – भाजपा का दुर्ग कहे जाने वाले नगर पालिका जोशीमठ इस बार कांग्रेसमयी हो गई। यहां लगातार दो बार भाजपा अध्यक्ष की ताजपोशी हुई, जबकि इससे पहले भी भाजपा इस सीट पर काबिज रह चुकी है। कांग्रेस के दो बागी प्रत्याशी भी मैदान में रहने के बावजूद कांग्रेस के शैलेंद्र पंवार ने जीत दर्ज कर ली।
 – थराली के नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की हार पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पार्टी के ब्लॉक इकाई के वरिष्ठ नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
– अल्मोड़ा में नगर पंचायत भिकियासैंण के पहले चुनाव में भाजपा की अंबुली देवी ने कांग्रेस प्रत्याशी कमला देवी को 76 मत से पराजित कर पहला अध्यक्ष होने का इतिहास रच दिया।

कुल 8 चरणों में मतगणना होगी और प्रत्येक चरण में कम से कम 2 घंटे का समय लगने का अनुमान है। पहले चरण में वार्ड 2,4, 31, 32, 61,70, 76, 80 और 91,97 की मतगणना चल रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टल बैलट की गिनती भी सामान्य वोटों के साथ की जा रही है।

 किच्छा नगर पालिका चुनाव में निकले पोस्टल बैलेट पेपरों में कांग्रेस के पक्ष में 14, भाजपा 4 और बसपा के पक्ष में 1वोट रहा। वहीं 1 मत खराब हुआ।

 चंपावत में डाक मतपत्रों की गणना पूरी, कुल 9 वोट पड़े। अध्यक्ष पद पर पडे़ मतों में नोटा-एक, सज्जन वर्मा-चार,प्रकाश तिवारी-एक, प्रकाश पाण्डेय-दो और एक अवैध वोट निकला। वहीं सदस्य के पदों पर 5 डाक मतपत्र खुले। इसमें निर्दलीय प्रत्याशी बालेश्वर को एक, भाजपा के तल्ली मादली को एक, निर्दलीय प्रत्याशी कनलगांव को एक, निर्दलीयीय प्रत्याशी मल्ली मादली को एक और एक नोटा रहा।

 घनसाली नगर पंचायत के वार्ड दो से निर्दलीय प्रत्याशी यशपाल जीते। वहीं नगर पंचायत कीर्तिनगर वार्ड एक से भाजपा प्रत्याशी विकास दुमका जीते। बागेश्वर के कपकोट मंडल खेत वार्ड में भाजपा प्रत्याशी शामली देवी ने जीत दर्ज की। कपकोट नगर पंचायत में वार्ड नंबर 2 से निर्दलीय प्रत्याशी तनुज को 175 वोट मिले। उनके निर्दलीय निकटतम प्रत्याशी कुलदीप को मिल 140 वोट। हल्द्वानी के वार्ड 7 से बीजेपी पार्षद धीरेंद्र रावत जीते।

– गूलरभोज में नगर पंचायत वार्ड 3 में कांग्रेस की सभासद निर्मला देवी ने 279 वोट से जीत दर्ज की। अपना ही वार्ड नहीं बचा पाए मंत्री अरविंद सिंह। बीजेपी को  236 वोट मिले। 10 निरस्त और 4 नोटा रहे।

 हरिद्वार में वार्ड एक से भाजपा के पार्षद प्रत्याशी अनिल मिश्रा जीते। वार्ड 3 से अनिरुद्ध भाटी जीते।

– हल्द्वानी में छह वार्डों का रिजल्ट घोषित। रामनगर में अब तक छह भाजपा प्रत्याशियों की जीत। रानीखेत वार्ड नंबर 1 में निर्दलीय दीपक कुमार, वार्ड नंबर 2 में निर्दलीय कमला बिष्ट, वार्ड नंबर 3 में निर्दलीय बीना नेगी, वार्ड नंबर 4 में निर्दलीय नवल किशोर पांडे, वार्ड नंबर 5 में भाजपा के लछम सिंह, वार्ड नंबर 6 में निर्दलीय अरुण रावत जीते, वार्ड नंबर 7 में उमा रावत भाजपा निर्विरोध निर्वाचित हो गए है।

– रुद्रप्रयाग में वार्ड-1  से भाजपा प्रत्याशी अमरा देवी जीतीं। भाजपा प्रत्याशी अमरा देवी को मिले 363 मत, निर्दलीय संगीता देवी को 119 मत, वार्ड-4 के भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह रावत को मिले 326 मत, कांग्रेस के पंकज बुटोला 46 मत। मसूरी सभासद पद पर वार्ड नंबर 4 से कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप पंवार, वार्ड नंबर 5 लंढोर से कांग्रेस प्रत्याशी आरती अग्रवाल, वार्ड नंबर 3 राजमंडी से निर्दलीय प्रत्याशी मनीषा खरोला विजय रहीं।

– देहरादून से पार्षद की दो सीट बीजेपी के खाते में। वार्ड नम्बर 76 से श्रद्धा सेठी, वार्ड नम्बर 91 से सुखबीर बुटोला, रेस्ट कैम्प वार्ड 80 से अंजलि सिंघल और  वार्ड 2 से सुनिता शर्मा ने जीत की दर्ज।

– देहरादून में वार्ड संख्या 16 से कांग्रेस के डॉ विजेंद्र पाल जीते। लगातार चौथी बार पार्षद बनने सर्मथकों में उत्साह।

– देवप्रयाग में वार्ड 2 सभासद पद पर टॉस से हुआ फैसला। संगीता देवी जीती। सुनीता टॉस में हारी। दोनों को 148 वोट पड़े थे।

 देहरादून में मेयर पर भाजपा के प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा को मिली बढ़त। हल्द्वानी में कांग्रेस के सुमित को मिली बढ़त। पहली बार बनी नगर पंचायत उत्तरकाशी के नौगांव में लहराया कमल, भाजपा प्रत्याशी शशिमोहन राणा 741 वोटों से जीते।

 बागेश्वर में नगर पालिका परिषद वार्ड 2 से कांग्रेस की बबिता पांडे 441 वोटों से विजयी। बीजेपी की अंजू पूना को 396 मत मिले। नोटा में 19 मत पड़े। कुमाऊं के चिलियानौला नगर पालिकाध्यक्ष पद पर निर्दलीय कल्पना जीतीं। उन्होंने भाजपा की विमला आर्य को 109 मतों से हराया।

– चंपावत के वार्ड दो में कांग्रेस प्रत्याशी रेखा तिवारी (206)की जीत के बाद बीजेपी प्रत्याशी मणिप्रभा त्रिपाठी(200) ने उठाई दोबारा मतगणना की मांग। निर्वाचन अधिकारियों ने दिया दोबारा मतगणना का आश्वासन।

– देहरादून में मतगणना स्थल पर भाजपा के विधायक गणेश जोशी मतदान मतगणना केंद्र के अंदर घुस गए। इसके बाद वहां पर हंगामा हो गया। हंगामा बढ़ने पर विधायक केंद्र से बाहर आ गए। गणेश जोशी बाहर निकले तो उनका कोट फटा हुआ था। उन्होंने कहा कि यह बैरिकेडिंग में फंसकर फटा है। सूत्रों का दावा है कि धक्का-मुक्की के दौरान विधायक का कोट फट गया है।

 देहरादून में कांग्रेस को बढ़त 14 वार्डों में से 9 में जीती, 1 में निर्दलीय और 4 में बीजेपी पार्षद जीते।

12:11 pm –  देहरादून में जिला निर्वाचन अधिकारी एसए मुरुगेशन ने माना कि भाजपा विधायक गणेश जोशी बिना अनुमति या पास लिए मतगणना केंद्र में घुसे थे।

 – देहरादून में मतगणना स्थल पर फिर हुआ हंगामा। राजीनतिक पार्टियों के लोगों के मतगणना स्थल पर पहुंचने पर पोलिंग एजेंटों ने नारेबाजी की। पुलिस ने उल्टा मीडिया को मौके से हटाया।

– बागेश्वर में पहले चरण की मतगणना पूरी हो चुकी है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रमोद मेहता पहले स्थान पर दूसरे में भाजपा के कुंदन परिहार तीसरे में कांग्रेस के महेश कांडपाल रहे।

 – अभी तक प्रदेश में मेयर और चेयरमैन के पद पर 13 सीट और वार्ड मैंबर के पद पर 232 पदों पर परिणाम घोषित हो चुका है।

 – चम्पावत नगर पंचायत पर चेयरमैन पद पर कांग्रेस के विजय वर्मा ने जीत दर्ज कर कांग्रेस का खाता खोला। अल्मोड़ा में कांग्रेस के नगर पंचायत में निर्मल मठपाल और टिहरी गढवाल नगर पंचायत से ममता पंवार ने जीत दर्ज की।  

 – देवप्रयाग नगर पालिका परिषद् में भाजपा-कांग्रेस का सूपड़ा साफ। निर्दलीय प्रत्याशी कृष्णकांत कोटियाल ने मारी बाजी। इससे पहले इनकी पत्नी शुभांगी कोटियाल अध्यक्ष पद पर थीं।

 – देहरादून के वार्ड नबंर 77 माजरा में 30 साल बाद भाजपा के प्रत्याशी की जीत। मुस्लिम बाहुल्य वार्ड में आफताब आलम की जीत के बाद समर्थकों में उत्साह बना हुआ है।

– देहरादून नगर निगम के मेयर पद का पहला रुझान आया। भाजपा के सुनील उनियाल गामा 1143 वोटों से आगे। कांग्रेस के दिनेश अग्रवाल दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।

 – उत्तरकाशी जिले के पांचों निकायों में सभासद पद के कुल 39 पदों के लिए चुनाव हुआ। इनमें से छह सभासद पूर्व में ही निर्विरोध चुने गए। जबकि शेष 33 पदों पर चुनाव से फैसला हुआ। जिले में कुल आठ सभासद कांग्रेस, छह भाजपा और शेष 25 निर्दलीय चुने गए।

– मसूरी नगर पालिका सभासद पदों पर भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया। यहां कांग्रेस के चार प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। वहीं नौ निर्दलीय प्रत्याशियों का बोलबाला रहा।

 – बागेश्वर नगरपालिका अध्यक्ष पर निर्दलीय सुरेश खेतवाल का कब्जा। लगभग 350 वोटों से की जीत दर्ज।

– चौथे चरण में देहरादून से भाजपा के मेयर पद के प्रत्शायी सुनील उनियाल गामा 6490 वोटों से आगे चल रहे हैं।

-हरिद्वार नगर निगम से मेयर प्रत्यासी कांग्रेस 18868 अनिता शर्मा , बीजेपी 17234  अन्नू कक्कड़ से अनिता शर्मा   (कांग्रेस)    1634   से आगे
-पिथौरागढ़- नगर पालिका अध्यक्ष पद पर बीजेपी के उम्मीदवार राजेन्द्र रावत 1017 से जीते। दूसरे स्थान पर निर्दलीय शमशेर महर।
राजेन्द्र रावत को मिले 6113 वोट। शमशेर महर को 5096 वोट। कांग्रेस के जगत सिंह को 4803 वोट मिले।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like