परिवार के 9 लोगों को बेरहमी से जिन्दा जलाया

Please Share

मेक्सिको:उत्तरी मेक्सिको में हमलावरों ने एक ही परिवार के 9 लोगों की हत्या कर दी है. मरने वालों में 3 महिलाएं और 6 बच्चे शामिल हैं। ये सारे लोग मॉरमॉन समुदाय के बताए जा रहे हैं। इन सबके पास अमेरिका और मेक्सिको दोनों की नागरिकता थी।

जानकारी के मुताबिक, बंदूकधारियों ने मां और उनके चार बच्चों को एक गाड़ी में मार दिया. इसमें 8 महीने का एक जुड़वां बच्चा भी शामिल है। इसके बाद इस गाड़ी में आग लगा दी वहां से कुछ ही दूरी पर पुलिस को एक और गाड़ी मिली, जिसमें एक मां और उसके तीन साल के बच्चे की लाश थी। कहा जा रहा है कि हमले के दौरान कई बच्चे जान बचाकर भाग निकले। फिलहाल इन बच्चों का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है, जहां वे सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

जानबूझ कर किया गया हमला

हमले को लेकर कई तरह की खबरें आ रही हैं कहा जा रहा है कि परिवार पर जानबूझ कर हमला किया गया, जबकि कुछ लोगों का मानना है कि ड्रग्स का कारोबार करने वाले लोगों ने गलती से इन पर हमला कर दिया। परिवार के सारे लोग किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे । इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने परिवारवालों को मदद की पेशकश की है फिलहाल इस घटना को लेकर जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like