पुलिस और वकीलों का विवाद बढ़ा, वकील ने की आत्मदाह की कोशिश, आज होगी हाईकोर्ट में सुनवाई

Please Share

नई दिल्ली: पुलिस और वकीलों का विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है।  दिल्ली पुलिस के जवानों के धरने के बाद आज वकील भी रोहिणी कोर्ट के बाहर प्रदर्शन कर दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

वहीँ वकीलों ने न्याय की मांग की है, प्रदर्शन के साथ ही दिल्ली की सभी जिला अदालतों में वकीलों की हड़ताल जारी है। यह हड़ताल तीस हजारी कोर्ट में हिंसा के बाद शुरू हुई थी। वकीलों और पुलिस के बीच विवाद मामले में आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। इस मामले में हाई कोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया को नोटिस जारी किया था।

कोर्ट की बिल्डिंग पर चड़ा वकील

दिल्ली में वकीलों का प्रदर्शन बढता ही जा रहा है। रोहिणी कोर्ट की बिल्डिंग पर एक वकील कोर्ट की बिल्डिंग पर चढ़ गया है, और सुसाइड करने की धमकी दे रहा है। वहीँ रोहिणी कोर्ट के बहार एक वकील ने आत्मदाह की कोशिश की है। खुदपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश करने वाले आशीष चौधरी का कहना है कि वह ये अपने आत्मसम्मान के लिए कर रहे हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like