परिवहन विभाग के कार्यालय में लगी भीषण आग

Please Share

दिल्ली: एक बार फिर से आग की घटना सामने आई है। सिविल लाइन के पास परिवहन विभाग के कार्यालय में भीषण आग लग गई है। दिल्ली के सिविल लाइन स्थित कार्यालय में लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल की करीब 8 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। हालांकि, अब तक आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीँ एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना आठ बजकर 38 मिनट पर मिली थी। जिसके बाद दमकल की 10 गाड़ियों को घटनास्थल भेजा गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। बता दें कि दिल्ली में लगातार आग लगने की धटनाए हो रही है। बता दें कि इससे पहले दिल्ली के पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग लग गई थी। यह आग पेपर प्रिंटिंग प्रेस में लगी थी। इस आग की घटना में एक शख्स की मौत हुई थी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like