युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने एक साल तक किया शारीरिक शोषण

Please Share
देहरादून: दून में एक युवती ने शादी का झांसा देकर एक साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप युवक पर लगाया है। मामले में वादिनी द्वारा थाना रायपुर पर लिखित तहरीर दी गई कि, युवक नमन प्रताप नैन पुत्र संजीव कुमार निवासी 6-पार्क रोड़ देहरादून से उसकी मुलाकात करीब 1 वर्ष पूर्व उसकी एक मित्र प्रियंका सेठी के माध्यम से हुयी थी। जिसके बाद नमन ने फेसबुक पर उससे दोस्ती की व उसका मोबाइल नंबर ले लिया तथा बातचीत करना शुरु कर दिया।
इस दौरान, गंगोत्री विहार जहाँ लड़की किराये पर रहती थी, नमन आने-जाने लगा। अगस्त 2017 में नमन द्वारा युवती को घर पर अकेला पाकर  बलात्कार किया। जब युवती ने इसकी शिकायत पुलिस में करने की बात कही तो, उसके द्वारा युवती को शादी करने का झांसा दिया गया। उसके पश्चात नमन द्वारा शादी का झांसा देकर लगभग एक साल तक युवती का शारीरिक शोषण किया गया। जब युवती ने उससे शादी करने को कहा औऱ नमन ने अपने पिता को दिल्ली बुलाया तथा नमन व उसके पापा ने लिखित में कालका जी थाने में शादी को तैयार होने की बात कही गयी। शादी की तैयारी के लिए जब युवती आर्यसमाज मंदिर निवासपुरी, नई दिल्ली जा रहे थे, तो नमन द्वारा थोड़ी देर में आने की बाद कहकर भाग गया तथा फोन स्विच आफ कर लिया। वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना रायपुर पर मु0अ0सं0 215/18 धारा 376 भादवि पंजीकृत किया गया। मामले में पुलिस अब आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like