बीजेपी और कांग्रेस के जनप्रतिनियों ने लगाए ठुमके

Please Share

मसूरी : मसूरी के जीरो पॉइंट के पास अगलाड और यमुना घाटी के मसूरी में रहने वाले निवासियों ने अगलाड यमुना घाटी सामुदायिक भवन के शिलान्यास का कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मसूरी विधायक गणेश जोशी, प्रदेश कांगेस उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल और कई अन्य जनप्रतिनिधियों शामिल हुए। विधायक गणेश जोशी ने सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया। इस मौके पर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधि सांस्कृतिक नृत्य करते नज़र आये।

विधायक जोशी ने कहा की इस प्रकार के सामुदायिक भवनों का निर्माण बहुत ज़रूरी है। इन भवनों में स्थानीय लोग अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर सकते हैं वहीँ कांग्रेस उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने कहा की इस से संस्कृति बचने का प्रयास किया जा सकता है और इस में जितना सहयोग होगा वह हमारे द्वारा किया जायेगा। पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा की मसूरी विधायक गणेश जोशी ने भवन को बनने के लिए 10 लाख की और टिहरी सांसद राज माला लक्ष्मी शाह ने पांच लाख की घोषणा की है और प्रयास रहेगा की जल्द से जल्द भवन निर्माण पूरा किया जाये।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply