पैट्रोल, डीजल व रसोई गैस की बढती कीमतों और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Please Share
देहरादून: पैट्रोल, डीजल व रसोई गैस की बढती कीमतों और महंगाई के खिलाफ आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना के नेतृत्व में सैकडों कार्यकर्ताओं ने कैंट विधानसभा के बल्लिवाला चौक पर विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया।
इस दौरान प्रदर्शन में सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुये। इसके आलावा इस दौरान पार्षद जगदीश धीमान, पार्षद राजेश पुण्डीर, मीना रावत, प्रितम अस्वाल, सुमित खन्ना, अल्ताफ मोबिन, सुल्तान महेश जोशी, राजेश चमोली, अरुण उनियाल, आदर्श सूद, सुधीर चौधरी, कान्ता जायसवाल, सूनील जायसवाल, अनुज दत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like