पेट्रोल और  डीजल के दाम स्थिर, कच्चे तेल के भाव में भी सुस्ती जारी

Please Share

पेट्रोल और डीजल के दाम में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। तेल विपणन कंपनियों ने इससे पहले डीजल के दाम में लगातार तीन कटौती की, लेकिन पेट्रोल के दाम को स्थिर रखा। उधर, कच्चे तेल की मांग सुस्त रहने के कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमतों में नरमी बनी हुई है ।

जिससे आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम में स्थिरता बनी रह सकती है । इंडियन ऑयल की बेवसाइट की माने तो दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम पूर्ववत क्रमश: 73.27 रुपये, 75.92 रुपये, 78.88 रुपये और 76.09 रुपये प्रति लीटर रहे । चारों महानगरों में डीजल के दाम भी बिना किसी बदलाव के क्रमश: 66.17 रुपये, 68.53 रुपये, 69.35 रुपये और 69.89 रुपये प्रति लीटर बने रहे ।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like