टिहरी के युवक ने देहरादून में की जहर खाकर आत्महत्या

Please Share

देहरादून: थाना रायपुर के अंतर्गत चूनाभट्टा क्षेत्र में एक युवक द्वारा जहर खा लिया गया है। उक्त सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा 108 के माध्यम से उक्त युवक को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित किया गया।

मृतक युवक की पहचान कपिल पुत्र शांति प्रसाद मूल निवासी ग्राम बमसीर तहसील थत्यूड़, जनपद टिहरी गढ़वाल हाल निवासी चूना भट्टा, रायपुर उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई। जानकारी करने पर आसपास के लोगों द्वारा बताया गया कि, मृतक युवक चुना भट्टा में किराए पर रहता था तथा प्राइवेट जॉब करता था। मृतक के पास निवान की शीशी तथा एक सुसाइड नोट प्राप्त हुआ है, जिसमें मृतक द्वारा आत्महत्या का कोई स्पष्ट कारण अंकित ना करते हुए अपनी मौत के लिए स्वयं को जिम्मेदार बताया है। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचित कर शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के आने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like