अपने बेटे की शहादत की खबर सुनकर परिजनों को संभालने के लिए खुद पी गए आंसू।

Please Share

जम्मू कश्मीर: नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए देहरादून के लाल संदीप थापा का पार्थिव शरीर कुछ देर मे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचने की उम्मीद है। मौसम खराब होने कारण सेना का हेलीकॉप्टर देरी से पहुंच सकता है।

भारतीय सेना के जवान और अधिकारी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर शहीद के पार्थिव शरीर का इंतजार कर रहे हैं।बता दें कि शहीद का पार्थिव शरीर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर श्रद्धांजलि देने के बाद उनके घर सहसपुर भेजा जाएगा। दोपहर बाद सैन्य सम्मान के साथ उन्हें प्रेमनगर घाट पर अंतिम विदाई दी जाएगी।

शनिवार दोपहर 2:30 बजे लांसनायक संदीप थापा के शहीद होने की खबर से सेलाकुई के राजावाला में कोहराम मच गया। मोहल्ले का हर शख्स खास्ताल हालत में संदीप के घर की ओर भागा जा रहा था। संदीप के घर में चारों ओर चीख पुकार मची थी। पूर्व हवलदार पिता भगवान सिंह परिजनों को संभालने के लिए खुद आंसू पी गए।

संदीप थापा 3/5 गोरखा राइफल में लांसनायक के पद पर तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में की गयी थी। संदीप मूलरूप से ग्राम पौंडवाला राजावाला सेलाकुई के रहने वाले थे। शनिवार को संदीप के शहीद होने की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

बता दें, की शनिवार सुबह 6:30 बजे पाक की ओर से राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में ताबड़तोड़ शेलिंग की गई। जिसका जवाब देते हुए लांस नायक संदीप थापा घायल हो गए थे। इलाज के लिए संदीप को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान वह शहीद हो गए।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like