पिथौरागढ़ में जहरीली शराब की बिक्री बन्द करने की मांग को लेकर छठवें दिन भी जारी रहा धरना

Please Share

पिथौरागढ़: जिला मुख्यालय में आज छठे दिन बाद भी जगदीश कुमार ने धरना जारी रखा है। आपको बता दें कि, गांव में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर देवलथल, बुंगाछीना, रसैपाटा, मुवानी आदि गाँव के ग्रामीण पिछले छह दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, तब से लेकर आज भी ग्रामीणों का धरना जारी है।
उनका कहना है कि, इलाकों में हरियाणा व चंडीगढ़ ब्रांड की शराब बेची जा रही है। जहरीली शराब से अभी तक गांव में कई लोगों की जान चली गयी। उनका कहना यह भी हैं कि आबकारी विभाग व पुलिस विभाग की मिली भगत से ये कारोबार चल रहा है, वही जगदीश कुमार का कहना है की आबकारी विभाग व पुलिस प्रशासन शराब माफियाओं अभी तक पकड़ने में नाकाम रही है, साथ ही अवैध शराब की बिक्री बन्द न होने तक धरना इसी तरह  जारी रहेगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like