पिथौरागढ़ पहुँचे काँग्रेस युवा नेता, कहा डबल इंजन रोजगार देने के लिए लड़ेगी काँग्रेस-सुमित ह्रदयेश

Please Share

पिथौरागढ़: काँग्रेस के युवा नेता सुमित ह्रदयेश प्रचार प्रसार के अंतिम दिन पिथौरागढ़ पहुँचे। वहीं पिथौरागढ़ पहुँचने में सुमित ह्रदयेश ने कहा कि पिथौरागढ़ में मयूख महर ने तमाम विकास के कार्य किये हैं। पिथौरागढ़ के सभी युवा विकास को चाहते हैं और विकास का साथ देंगे वहीं सुमित का कहना हैं कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने बेरोजगार युवाओं को कोई रोजगार नहीं दिया गया हैं। वहीं प्रदेश सरकार ने भी हमेशा युवाओं को छलने का काम किया हैं। रोजगार के नाम पर युवाओं को ठगने का काम किया जा रहा हैं। पिथौरागढ़ में कांग्रेस ने अंजू लुंठी को अपना प्रत्याशी इस लिए बनाया कि अंजू पिथौरागढ़ की युवाओं की बेरोजगारी बहुत नजदीक से जानती हैं, और अगर पिथौरागढ़ की जनता ने  कांग्रेस को मजबूत किया तो कांग्रेस रोजगार के लिए इस डबल इंजन  रोजगार देने के लिए लड़ेगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like