युवक ने गर्भवती महिला सहित परिवार के पांच लोगों की गला काट कर की हत्या

Please Share

झारखंड: झारखंड के कोडरमा जिले के मसमोहना गांव में एक व्यक्ति ने गर्भवती महिला सहित अपने परिवार के पांच सदस्यों की गला काटकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार हत्यारा मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इस निर्मम हत्याकांड की छानबीन में लग गई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार करीब ढ़ाई बजे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने अपने ही परिवार के लोगों को एक-एक करके मौत के घाट उतारना शुरू कर दिया। वहीँ आरोपी ने अपनी गर्भवती पत्नी समेत पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like