Pithoragarh: अत्यंत दु:खद, पिथौरागढ़ चंडाक सडक पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, जनपद के जाने माने व्यापारी की हुई मौत

Please Share

दीपक जोशी की रिपोर्ट:

पिथौरागढ़: नगर के बडे कारोबारी भुवन गुंज्याल जिनकी उम्र 59 साल की थी, शुक्रवार की रात सड़क हादसे में उनका निधन हो गया। पिथौरागढ़ चंडाक रोड पर उनकी कार गहरी खाई जा गिरी जिसकी वजह से उनकी मृत्यु हो गई। कार में उनका शव पडा हुआ था, जिसे लोगों ने शनिवार की सुबह देखा।

पुलिस ने गहरी खाई में उतरकर गुंज्याल के शव को खाई से बाहर निकाला। जानकारी में बताया गया कि भुवन देर रात पिथौरागढ़ से चंडाक स्थित अपने होटल मधुर के लिए निकले थे लेकिन वहां नहीं पहुंचे।

शनिवार की सुबह मॉर्निंग में जाने वाले लोगों को अंधेरे में वरदानी मंदिर से करीब 50 मीटर पहले झरने के निकट एक कार खाई में गिरी हुई दिखाई दी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल एमसी पांडे अपनी टीम के साथ कार के पास पहुंचे। कार के पास शव पड़ा हुआ मिली। हादसे की जानकारी मिलते ही नगर से तमाम लोग मौके पर पहुंच गए।

भुवन गुंज्याल का परिवार नगर का काफी पुराना व्यापारी है। वे फुटबॉल के अच्छे खिलाड़ी भी रहे थे।

इस दुर्घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गहरा दुख व्यक्त किया गया तथा मृतक के परिजनों से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी गई।

Pithoragarh: अत्यंत दु:खद, पिथौरागढ़ चंडाक सडक पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, जनपद के जाने माने व्यापारी की हुई मौत 2 Hindi News Bharat »

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like